Wednesday, October 21st, 2026

केरल की लेफ्ट सरकार पर विदेश सचिव की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा

नई दिल्ली
केरल की लेफ्ट सरकार पर विदेश सचिव की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि वे बताएं कि यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केरल सरकार द्वारा राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. वासुकी को विदेश सचिव नियुक्त करने की आलोचना करते हुए पूछा कि अब ये आगे क्या करेंगे ?

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप करने वाली ये सरकार क्या अब रक्षा मंत्री की नियुक्ति करेगी, क्या प्रधानमंत्री भी बना देगी और क्या ये जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद- 370 लागू कर देगी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जय संविधान कहने वाले ये लोग बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान कैसे करते हैं, इसका परिचय आज मिल गया है।

विदेशी दौरे पर गए हुए राहुल गांधी जो आजकल विपक्ष के नेता हैं और केरल से सांसद रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके गठबंधन में शामिल लेफ्ट दलों की सरकार ने जो किया है, वह क्या है - यह जय संविधान है या संविधान का अपमान है, संविधान को तार-तार करना है या इस पर वो चुप हो जाएंगे।

 

#BJP has asked Rahul Gandhi

Source : Agency

पाठको की राय