Saturday, October 24th, 2026

सुनसान जगह पर युवती का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच तेज

खूंटी

 झारखंड के खूंटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती की लाश बरामद की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई
मामला जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े बरामद किए हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, युवती का सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

 

 

#half-naked woman body#murder case

Source : Agency

पाठको की राय