Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर के मोवा-सड्डू फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मची खलबली, जलकर राख हुआ सारा सामान

रायपुर.

गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं तेजी से घट रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा सड्डू स्थित विराज फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग लगने पर मौके पर खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। यह गोदाम राजधानी के छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र के पास है। घटना विधानसभा थाने क्षेत्र की है। बताया जाता है कि लोग होली का त्योहार मनाने में लगे हुये थे। इस दौरान सुबह-सुबह विराज फर्नीचर के गोदाम में धुआं उठते हुये देखा। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे पूरे गोदाम तक फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी है, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में शार्टसर्किट की आशंका भी जताई जा रही है।

 

#massive fire

Source : Agency

पाठको की राय