Monday, October 19th, 2026

99 साल की एमी अवॉर्ड विनर ऐक्ट्रेस बेटी वाइट का निधन

 

एमी अवॉर्ड विनर ऐक्ट्रेस बेटी वाइट ने न्यू ईयर से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को आखिरी सांस ली। 99 साल की Betty White का निधन अपने ही घर में हुआ। ऐक्ट्रेस 17 जनवरी 2022 को अपना 100वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, Betty से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि ऐक्ट्रेस न तो अचानक बीमार पड़ीं, न किसी बीमारी से पहले से वह जूझ रही थीं।' बताया गया है कि उनकी नेचरल डेथ हुई है। शुक्रवार की सुबह 9:30 से पहले ही बेटी ने आखिरी सांस ली। 'The Golden Girls' में Rose Nylund के लीड रोल में नजर आई थीं, जो साल 1985 से लेकर 1992 तक चला था। बताते चलें कि Betty को पांच प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। उन्हें दो अवॉर्ड 'Mary Tyler Moore' के लिए , एक Golden Girls के लिए, एक साल 1975 में SNL में अपीयरेंस के लिए मिल चुका है। इसके अलावा स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड और अमेरिकन कॉमिडी अवॉर्ड्स के साथ साल 2012 में ग्रैमी अवॉर्ड्स भी मिला था।

 

Source : Agency

पाठको की राय