Saturday, October 24th, 2026

पचमढ़ी मानसून मैराथन का 6वां संस्करण 21 जुलाई को, देशभर से 1100 से अधिक धावक पहुंचेंगे पचमढ़ी

भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) द्वारा नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी में 21 जुलाई, रविवार को पचमढ़ी मानसून मैराथन का छटवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इंदौर, भोपाल, नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, सहित देशभर से 1115 प्रतिभागी हिस्सा लेने के लिये पचमढ़ी पहुंच गए हैं।

मैराथन चार श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में होगी। सभी दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू से होगी, जिसको फ्लैग-ऑफ नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुश्री विदिशा मुखर्जी द्वारा किया जाएगा।

 

 

#Pachmarhi Monsoon Marathon

Source : Agency

पाठको की राय