Wednesday, October 21st, 2026

60 दिव्यांग क्रिकेट 20 से दिखेंगे बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में खेलते

रायपुर
छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदिरा पैलेस सिविक सेंटर स्थित बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड के सेक्टर -10 में संपूर्ण देश के 60 दिव्यांग क्रिकेटर 20 से 22 फरवरी तक टी-20 में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मैच का फायनल मुकाबला 23 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान कई दिव्यांग क्रिकेटरों के अलावा पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम गंभीर के भी आने की संभावना है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आॅफ इंडिया के सेके्रटरी रवि चौहान व छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंअ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में इंडियन सुल्तान, रॉयल इंडियन, इंडियन फाइटर, इंडियन लीजेंड अपना प्रदर्शन दिखाएगी। छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यह प्रतियोगिता की जा रही है प्रतियोगिता को कराने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारियों द्वारा भी मदद की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 3 से 5 मार्च को नेपाल में होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 15 खिलाडि?ों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक चतुर्भुज फाउंडेशन है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आतिथ्य में होगा। प्रतिदिन इंदिरा पैलेस सिविक सेंटर स्थित बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड के सेक्टर -10 में दो मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 23 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीन दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय