नवागढ़ में 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे
बेमेतरा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत मंगलवार 8 मार्च को सवेरे 10 बजे से विकासखण्ड मुख्यालय के बस स्टैण्ड मे सामूहिक विवाह का आयोजन महिला एवं बालविकास विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बन्जारे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती अंजली मारकण्डेय, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ तिलक घोष, नगर पंचायत अध्यक्ष मारो परमेश्वर मिरी, रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, श्रीमती सहोद्रा साहू सभापति महिला एवं बालविकास जप. नवागढ़, श्रीमती लता जायसवाल सभापति मबावि. नप. नवागढ़ होंगे। महिला बालविकास के अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह मे नवागढ़ बालविकास परियोजना से 20 जोड़े एवं नांदघाट परियोजना से 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

पाठको की राय