Thursday, October 22nd, 2026

21 को इनकम टैक्स कमिश्नर बनने का पत्र मिला, 22 को हो गया कोरोना

 कानपुर 
वक्त भी कैसे-कैसे दिन दिखाता है। स्वभाव से सरल अपर आयकर आयुक्त को आयुक्त बनने का जिस दिन पत्र प्राप्त हुआ, उसके अगले दिन कोरोना ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना से संक्रमित हो गए। सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। अपर आयकर आयुक्त संजय कुमार सिन्हा मूलरूप से बिहार निवासी हैं। प्रभावशाली पद पर रहने के बाद भी सादगी से रहते हैं। रविवार को उनका फोन आया और अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि वह मेरठ स्थित सुहारिसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं। ऑक्सीजन का स्तर कम है। कोरोना के दंश ने उनके परिवार को चपेट में ले लिया।

21 अप्रैल को उनकी खुशी का ठिकाना न रहा, जब इनकम टैक्स कमिश्नर के पद पर प्रमोशन का लेटर मिला, लेकिन अगले ही दिन कोरोना की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। ऑक्सीजन लेवल नीचे जाने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित हो गए। उन्हें भी एडमिट किया गया लेकिन ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि वह दस दिन से अस्पताल में हैं। स्थिति ठीक नहीं है। रविवार रात को ऑक्सीजन लेने के बाद भी स्तर 75 से नीचे आ गया। डॉक्टर ऑक्सीजन की डबल डोज दे रहे हैं। एक डोज नाक से और एक मुंह से दी जा रही है।

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय