Friday, October 23rd, 2026

14 बदमाश गिरफ्तार, 25 निगरानीशुदा बदमाशों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा

जगदलपुर

थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट पुलिस ने उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल केमार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 14 गुण्डे बदमाश व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

गिरफ्तार 14 गुण्डे बदमाश व असामाजिक तत्वों को एसडीएम न्यायालय जगदलपुर में पेश कर प्रतिबंधात्मक धारा 151 / 107,116 (3) जाफौ के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया एवं 25 निगरानी बदमाश व असमाजिक तत्वों को थाना कोतवाली परिसर में परेड कराकर सख्त हिदायत देकर किसी भी तरह का अप्रिय घटना नहीं घटित करने की समझाईस देकर छोड़ा गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय