Tuesday, October 20th, 2026

‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने शुरू की फिल्म वॉर 2 की डबिंग

मुंबई,

 ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 की डबिंग शुरू कर दी है। वर्ष 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 के लिए एनटीआर जूनियर ने डबिंग शुरू कर दी है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस मेगा एक्शन फिल्म का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एनटीआर जूनियर स्टूडियो में डबिंग करते नजर आ रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म वॉर 2 वाईआरएफ के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसने अब तक हर बार ब्लॉकबस्टर हिट्स दी हैं। वॉर 2 में एनटीआर जूनियर के साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांचक कहानी से भरपूर होगी जिसमें एनटीआर और ऋतिक आमने-सामने दिखाई देंगे। वॉर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय