Tuesday, October 20th, 2026

हाईस्कूल गुरैया का किया गया औचक निरीक्षण

डिंडोरी
 शहपुरा शासकीय हाईस्कूल गुरैया विकासखण्ड शहपुरा का औचक निरीक्षण अन्तराम मरावी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डिण्डौरी द्वारा कियागया। विद्यालय में समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थायें शासन के अनुरूप उत्तम पायी गई। सहायक संचालक द्वारा विषय अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों को विद्यार्थियों द्वारा पूछा गया जिसका जवाब विद्यार्थियों नें सुगमता पूर्वक दिया। विद्यालय की शैक्षणिक एवं समस्त व्यवस्थाओं की सहायक संचालक महोदय ने प्रशंसा की। उक्त अवसर पर संस्था के प्राचार्य उपेन्द्र कुमार गुरूदेव दीपक कुमार सोनी, रतनलाल धुर्वे, श्रीकांत झारिया, केहर सिंह मरावी, रविन्द्र परस्ते शिक्षकीय स्टाफ एवं हेम सिंह उपस्थित रहे

 

#औचक निरीक्षण

Source : Agency

पाठको की राय