Sunday, October 25th, 2026

हरियाणा में लॉकडाउन 5 जुलाई तक बढ़ाया गया 

गुरुग्राम।  
हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 लॉकडाउन में एक और सप्ताह का विस्तार देते हुए इसे 5 जुलाई तक बढ़ा दिया है। राज्य में आठवीं बार लॉकडाउन विस्तार की घोषणा की गई है। राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कुछ और राहतों के साथ 'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' की पाबंदियों को 1 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब ये पाबंदियां 5 जुलाई तक लागू रहेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन आने वाले सभी आंगनवाड़ी केंद्र और क्रेच 31 जुलाई 2021 तक बंद ही रहेंगे। हालांकि रिसर्च स्कॉलर्स और लेबोरेट्रीज में प्रैक्टिकल क्लासेज के लिए यूनिवर्सिटी कैम्पस को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पहले के आदेश के अनुसार, बाजारों में स्थित सभी दुकानों जहां सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी। वहीं, मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। 

 

#लॉकडाउन

Source : Agency

पाठको की राय