Sunday, October 25th, 2026

सोनितपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई

नई दिल्ली
रविवार को असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। Earthquake की जानकारी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि 'आज सोनितपुर में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। भूकंप दो बजकर 23 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई है।' जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए थे, फिलहाल अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  सोनितपुर में भूकंप के झटके, , रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई
आपको बता दें कि इससे पहले 27 अप्रैल को भी असम के सोनितपुर जिले में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे सड़कों और इमारतों में दरार आ गई थी। भूकंप सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आया था, उस वक्त लोगों ने भूकंप के झटकों को काफी देर तक महसूस किया था। इसके बाद 19 मई को असम के तेजपुर में और 10 मई को असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
 
क्या होता है भूकंप
मालूम हो कि भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने की वजह से निकलने वाली एनर्जी के कारण आता है। दरअसल अर्थ के नीचे कई तरह की प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इसे प्लेट टैक्टॉनिकक कहते हैं। जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो आपस में टकराती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। जिनसे कंपन होता है और जिसे कि भूकंप कहा जाता है।

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय