Tuesday, October 20th, 2026

सुपरस्टार धर्मेंद्र का जन्मदिन आज , बीकानेर , भोपाल के प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं

( अमिताभ पाण्डेय )
 भोपाल । (अपनी खबर )
 फिल्मी दुनिया के सदाबहार सितारे धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है।
 वे आज  86 वर्ष के हो गए हैं। उनके देश भर में फैले प्रशंसक उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं
इस मौके पर बीकानेर में रहने वाले प्रीतम कुमार और भोपाल के कैलाश रायकवार  " गुल्लू भाई "
 सिने सितारे धर्मेंद्र के दीर्घायु होने की कामना को लेकर आज मथुरा वृंदावन और गिरिराज जी में धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना कर रहे हैं ।
भोपाल में पुरानी विधानसभा के सामने गुर्जरपुरा में रहने वाले कैलाश रैकवार " गुल्लू भाई " को मध्यप्रदेश में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का प्रमुख प्रशंसक माना जाता है ।
 बचपन से ही उनकी  फिल्मों के दीवाने रहे गुल्लू भाई ने  " गजब धरम जी फैंस क्लब " के नाम से एक संगठन बना रखा है।
 वह हर साल सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भोपाल के न्यू मार्केट में शानदार आयोजन करते हैं ।
इसमें विधायक सहित अन्य वीआईपी लोग भी शामिल होते हैं।
 आयोजन के दौरान सुपरस्टार धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर, सीडी, एलपी रिकॉर्ड आदि की प्रदर्शनी लगाई जाती है।
 केक काटा जाता है।
 न्यू मार्केट में आने जाने वाले लोग केक खाते हुए फिल्मी हीरो धर्मेंद्र की फिल्मों के पुराने पोस्टर देखते हैं ।
उनकी फिल्मों के  गीतों पर दिनभर प्रशंसक नाचते गाते रहते हैं ।
 पिछले कई सालों से धर्मेंद्र का जन्मदिन मना रहे कैलाश रैकवार गुल्लू भाई कई बार मुंबई जाकर अपने प्रिय सितारे धर्मेंद्र  से मिल चुके हैं ।
एक बार तो वे मुंबई में अभिनेता धर्मेंद्र के घर तक 25 किलोमीटर पदयात्रा करके गए।
 उनकी फोन पर भी धर्मेंद्र से अकसर  बातचीत होती रहती है।
 केवल धर्मेंद्र ही नहीं फिल्म अभिनेत्री और सांसद   हेमामालिनी,  फिल्म स्टार और सांसद सनी देओल, फिल्म स्टार  बॉबी देओल भी " गुल्लू भाई  " को धर्मेंद्र के खास दीवाने के रूप में जानते मानते हैं।
 गुल्लू भाई के व्हाट्सएप पर धर्मेंद्र अपनी शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते रहते हैं ।
देश प्रदेश की प्रमुख न्यूज बेवसाइट अपनी खबर . CO. In  से बातचीत करते हुए कैलाश रैकवार " गुल्लू भाई " और बीकानेर के निवासी प्रीतम कुमार ने अपने प्रिय अभिनेता से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए।
उन्होनें  बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण  फिल्म स्टार धर्मेंद्र का जन्मदिन सार्वजनिक रूप से नहीं मना पा रहे हैं ।
शासन के प्रतिबंध के कारण  आज 8 दिसंबर 2021 को भी
रील और रीयल लाइफ के हीरो धर्मेंद्र  के जन्मदिन पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है ।
आज गुल्लू भाई बीकानेर में रहने  प्रीतम कुमार के साथ गिरिराज जी की यात्रा कर रहे हैं ।
वह मथुरा और वृंदावन में भी मंदिरों के दर्शन कर फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय सितारे  धर्मेंद्र जी के दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं ।
 यहां यह बताना जरूरी होगा कि मथुरा , वृंदावन ,  गिरिराज जी का धार्मिक महत्व तो है ही।
 इसके साथ ही इस क्षेत्र की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी है जो कि धर्मेंद्र की पत्नी हैं।
उनके संसदीय क्षेत्र में धर्मेंद्र का जन्मदिन प्रशंसक भोपाल के कैलाश रैकवार गुल्लू भाई और बीकानेर के प्रीतम कुमार मना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में रहने वाले प्रीतम कुमार सुपर स्टार धर्मेंद्र  के साथ वर्ष 1979 से जुड़े हैं ।
उन्होंने बीकानेर में धर्मेंद्र कलर लैब  बना रखी है जिसमें धर्मेंद्र से जुड़ी फिल्मों और विविध गतिविधियों की जानकारियां हैं। प्रीतम कुमार ने बीकानेर में अपने प्रिय सितारे धर्मेंद्र  का मंदिर भी बना रखा है , जहां वे प्रतिदिन  पूजा पाठ करते हैं।
 प्रीतम कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2010 में बीकानेर से मुंबई तक पैदल साइकल चला कर गए थे और उन्होंने धर्मेंद्र से मुलाकात कर जन्मदिन की  बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि सुपर स्टार धर्मेंद्र  के ऐसे ऐसे प्रशंसक भारत में ही नहीं विदेश  में भी फैले हुए हैं । वे स्वस्थ , सुखी, दीर्घायु रहें हम ऐसी कामना करते हैं।
( फिल्मी सितारों , फिल्मी दुनिया से जुड़ी गतिविधियों पर लिखनेवाले अमिताभ पाण्डेय भोपाल में रहने वाले पत्रकार हैं । उनसे मोबाइल नंबर 9424466269 पर संपर्क किया जा सकता है। )

 

Source : Agency

पाठको की राय