Saturday, October 24th, 2026

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, आज राज्य को देंगे 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का गिफ्ट

 पटना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। वहीं आज पीएम मोदी के बर्थडे के मौके पर बिहार में मेगा कोरोना वैक्‍सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में 30 लाख से ज्‍यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। वहीं सीएम 70 ऑक्‍सीजन जेनरेशन प्‍लांट का उद्घाटन करेंगे।

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।' दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर वैक्सीनेशन कैंप के लिए राज्य में 15 हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और 50 हजार स्वास्थ्य कर्मी के साथ टीका लगाने वाले एक्सपर्ट को इस काम में लगाया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय