Tuesday, October 20th, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का फोटोशूट 

 मुंबई 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच लंबे समय से अफेयर की खबरें आ रही हैं। अब दोनों साथ में पहली बार पर्दे पर दिखेंगे। उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ 12 अगस्त को रिलीज होगी। उससे पहले सिद्धार्थ और कियारा फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों के बीच खास कनेक्शन साफ नजर आ रहा है।


खास है बॉन्डिंग
तस्वीरें शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया और हैशटैग #Shershaah12thAugust लिखा। कियारा ने इस दौरान ब्लैक और वहाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। लहंगे को अलग लुक देने के लिए उन्होंने ब्राउन कलर की बेल्ट लगाई है। तस्वीरों में कियारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं हैंडसम सिद्धार्थ ने पठानी स्टाइल में नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर पहना है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय