Monday, October 26th, 2026

साइबर ठगो ने बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर खाते से उड़ाए13 लाख

भोपाल
एक शातिर ठग ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताते हुए एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी को फोन किया। उसने बिजली का बिल जमा नहीं होने की बात कहते हुए अधिकारी के घर का बिजली कनेक्शन कटने का डर भी बताया। सेवानिवृत्‍त वन अधिकारी द्वारा बिल जमा होने का सबूत भेजने पर जालसाज ने उन्‍हें कंपनी के सिस्टम में बिल अपडेट करने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर उन्‍होंने एनीडेस्क एप डाउनलोड कर लिया। ऐसा करने के कुछ देर बाद ही सेवानिवृत्‍त अधिकारी के बैंक खाते से 13 लाख रूपये किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए। रुपये निकलने का मैसेज आते ही उन्‍होंने घटना की सूचना बैंक को दी। बैंक प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए 10 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन रद्द कर दिया। लेकिन तीन लाख उनके खाते से चले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।

 

#साइबर ठगो

Source : Agency

पाठको की राय