Sunday, October 25th, 2026

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी निलंबित

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल के निर्देश पर कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह ने विकासखण्ड खकनार के ग्राम हैदरपुर में पदस्थ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी लक्ष्मण दास विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री पटेल से गत दिवस नेपानगर भ्रमण के दौरान पशुपालकों ने विश्वकर्मा के विरूद्ध शिकायत की थी। विश्वकर्मा का निलंबन अवधि में मुख्यालय पशु चिकित्सालय खकनार निर्धारित किया गया है।

 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय