Saturday, October 31st, 2026

सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स में डेटा और कॉलिंग के साथ कई अडिशनल बेनिफिट भी, कीमत ₹149 से शुरू

 नई दिल्ली

प्रीपेड प्लान्स के महंगे होने के बाद यूजर्स को कम से कम कीमत में बेस्ट बेनिफिट देने वाले प्लान्स से रिचार्ज कराना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं, जिन्हें किफायती दाम में डेटा और कॉलिंग के साथ अडिशनल बेनिफिट वाले प्लान चाहिए, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां आपको रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के कुछ सस्ते प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। 149 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले इन प्लान में आपको हर दिन 1जीबी डेटा के साथ फ्री कॉलिंग बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है।

रिलायंस जियो के किफायती प्लान

149 रुपये वाला प्लान
20 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी हर दिन 1जीबी डेटा ऑफर करती है। प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। कंपनी का यह प्लान जियो ऐप्स के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

179 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन एक जीबी डेटा के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दी जा रही है। प्लान के यूजर जियो ऐप्स को भी ऐक्सेस कर सकते हैं।

 

#jio

Source : Agency

पाठको की राय