Tuesday, October 20th, 2026

सफर में आफत : जम्मूतवी के लिए बेगमपुरा समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

लखनऊ

पंजाब में चार रेलखंडों पर किसानों के आंदोलन से असर ट्रेनों पर पड़ा है। इस दौरान रेलवे ने जम्मूतवी रूट की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बुधवार को रेलवे ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया। वहीं अमृतसर रूट की कई ट्रेनें बीच रास्ते रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। लखनऊ से गए सैकड़ों यात्री बीच रास्ते फंस गए। ऐसे में जम्मूतवी और अमृतसर में रेलवे विश्रामालय और प्रतीक्षालय फुल हो गए।

वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। वहीं गुरुवार को जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। बुधवार को लखनऊ से अमृतसर रवाना हुई पंजाब मेल बीच के स्टेशन पर निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन गुरुवार को बीच रास्ते सहारनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। हिमगिरी एक्सप्रेस गुरुवार को रूड़की में निरस्त रहेगी। यह ट्रेन रूड़की से वापस लखनऊ के लिए चलेगी।

आज और कल ये ट्रेनें बीच रास्ते निरस्त रहेगी

गुरुवार को लखनऊ से चलने के बाद 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस जालंधर कैंट में निरस्त रहेगी। शुक्रवार को वापसी में यह ट्रेन अमृतसर की जगह जालंधर कैंट से चलेगी। गुरुवार को लखनऊ से छूटने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस जालंधर कैंट में निरस्त होगी। न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस बरेली में रोक दी जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 24 दिसंबर को बरेली से वापस लखनऊ आएगी। बुधवार को रवाना हुई गंगा सतलज एक्सप्रेस लुधियाना में, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहारनपुर में रोकी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय