Wednesday, October 21st, 2026

सत्र से पहले NDA के सहयोगी दल की मांग, कृषि कानून की तरह CAA भी रद्द हो...

नई दिल्ली

सर्वदलीय बैठक में एनडीए के सहयोगी दलों ने ही सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी की नेता अगाथा संगमा ने रविवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले एनडीए के सहयोगियों की बैठक में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को रद्द करने की मांग की। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में एनडीए के सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सीएए कानून को रद्द करने की मांग की। पार्टी की नेता अगाथा संगमा ने बैठक के बाद पीटीआई से कहा,  "चूंकि कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया है और यह मुख्य रूप से लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए था, इसलिए, मैंने उत्तर-पूर्व के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार से सीएए को रद्द करने का अनुरोध किया है।"

संगमा ने कहा कि हालांकि सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सरकार ने मांग पर ध्यान देने की बात जरूर कही है। उन्होंने कहा, "मैंने यह मांग अपनी पार्टी और पूर्वोत्तर के लोगों की ओर से की है।"

 

#nda

Source : Agency

पाठको की राय