संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जाग्रति व्यास को मिला प्रथम पुरस्कार
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ( अपनी खबर ) ।अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने विगत दिनों भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया ।
इसके विजेताओं को आज भोपाल प्रवास के दौरान देव संस्कृति विश्व विद्यालय के प्रति कुलपति डाक्टर चिन्मय पंड्या ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रथम पुरुस्कार कुमारी जाग्रति व्यास को मिला ।
वे आचार्य श्रीराम विद्यालय की कक्षा सातवीं में पढ़ती हैं।
यह विद्यालय गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के परिसर में ही संचालित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिभाशाली छात्रा जाग्रति का पूरा परिवार मां गायत्री का भक्त है।
उनके पिता अनिल व्यास परिब्राजक हैं।
श्री व्यास पिछले कई वर्षों से गायत्री शक्तिपीठ में जीवनदानी कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहे हैं।
जाग्रति की मां श्रीमति गायत्री व्यास भी पिछले कई वर्षों से गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी हैं।
जाग्रति की बड़ी बहन हर्षिता 10 वीं और भाई मनोज कक्षा 12 वीं में अध्ययन करते हैं ।
वे दोनों भी धार्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वकभाग लेते रहते हैं।
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल से जुड़े अनेक धर्मप्रेमी बंधुओं ने कुमारी जाग्रति व्यास को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पाठको की राय