Thursday, October 22nd, 2026

श्रीलंका दौरे के लिए नजरअंदाज किए गए सिद्धार्थ कॉल ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

 नई दिल्ली 
बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वही, आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड, चेतन सकारिया जैसे कई खिलाड़ियों पर भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड मेहरबान हुआ है। हालांकि, इस दौरान अपने सिलेक्शन की आस लगाए बैठे कई प्लेयर्स का दिल भी टूटा, जिसमें से एक नाम सिद्धार्थ कॉल का भी था। सिद्धार्थ ने श्रीलंका दौरे के लिए नजरअंदाज किए जाने पर अपने ट्विटर पर इमोशनल मैसेज लिखा है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय