शुरू हुआ Airtel 5G नेटवर्क का ट्रायल, 1Gbps की मिल रही स्पीड
नई दिल्ली
भारत में 5जी नेटवर्क को लेकर काम शुरू हो गया है। सरकार ने अभी तक टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम भले ही आवंटित नहीं किए हों, लेकिन दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और Vi जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 5G टेस्टिंग के लिए हरी झंडी दे दी है। अब ताजा रिपोर्ट की मानें, तो 3.5GHz बैंड पर काम करने वाले Airtel 5G नेटवर्क का गुरुग्राम में ट्रायल शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, एक वीडियो में एयरटेल के 5जी नेटवर्क की स्पीड भी दिखाई गई है।
साइबर हब में शुरू हुआ ट्रायल
एयरटेल ने बताया कि गुरुग्राम के साइबर हब इलाके में Airtel 5G ट्रायल नेटवर्क लाइव हो गया है। 91मोबाइल्स की मानें, तो यह नेटवर्क 3,500MHz बैंड पर ऑपरेट हो रहा है। खास बात यह है कि इसके जरिए बेहद शानदार डाउनलोड स्पीड मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल का 5जी नेटवर्क 1Gbps से ज्यादा की डाउनलोड स्पीड दे रहा है।

पाठको की राय