Monday, October 19th, 2026

शिवाजी कोविड ट्रॉफी 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

( अमिताभ पाण्डेय )
   भोपाल । ( अपनी खबर )  राजधानी के अरेरा कॉलोनी  स्थित अंकुर खेल मैदान पर आयोजित  शिवाजी कोविड ट्राफी  के दौरान क्रिकेट का रोमांचक खेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।
इस मैच के आयोजक डाक्टर विपिन तिवारी ने अपनी खबर न्यूज वेबसाइट को बताया कि  आज के दिन 2  क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले  गए ।
इसमें  पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला  तनिष्क इलेवन और डीसीसी क्लब के बीच खेला गया।  पहले  टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी क्लब की टीम ने  अभिषेक के 27 के  रनों की मदद से निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए।
 तनिष्क इलेवन की ओर से मोहिन ने दो विकेट लिए ।
इसके बाद 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तनिष्क इलेवन की टीम अभिषेक ने 31 रनों की मदद से 5.3 ओवरों में  4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
 इस प्रकार यह मैच 6 विकेट से जीतकर तनिष्क इलेवन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 मैन ऑफ द मैच तनिष्क इलेवन के खिलाड़ी अभिषेक को दिया गया ।
  दूसरा मुकाबला  गोल्डी 11 और रानी दुलैया कॉलेज के बीच खेला गया ।
 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्ड इलेवन की टीम ने गोल्डी के 25 रनों की मदद से निर्धारित 6 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए।
 रानी दुलैया कॉलेज की ओर से अभिषेक मिश्रा ने 4 विकेट लिये ।
 इसके बाद 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानी दुलैया कॉलेज की टीम  अभिषेक के आतिशी 25 रनों के बावजूद निर्धारित 6 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 40 रन ही  बना सकी।
 इस प्रकार यह मैच गोल्डी इलेवन ने  35 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।
मैन ऑफ द मैच रानी दुलैया कॉलेज के अभिषेक मिश्रा को उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए दिया गया  ।
युवा समाजसेवी और शिवाजी कोविड ट्राफी 2021  क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक डाक्टर विपिन तिवारी के अनुसार आज प्रतियोगिता के 2 सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा !
 उन्होंने बताया कि आज क्रिकेट मैच के दौरान  हमारे बीच  मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. *प्रभाकर तिवारी, डॉ. निरंजन सिंह ,शारिक अहमद, पूर्व पार्षद मोनू गोहल , इंजीनियर संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे जिन्होंने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय