Thursday, October 22nd, 2026

शाहजहांपुर में बरेली के तस्करों से बरामद हुई 2.50 करोड़ की अफीम

 शाहजहांपुर 
  संवाददाताएसपी एस आनंद ने बताया कि रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व एसओजी प्रभारी रोहित सिंह को कामयाबी मिली। संयुक्त टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर गन्ना शोध संस्थान के सामने सुभाष चौक पर घेराबंदी की। बरेली के थाना भमौरा के कोयना गौटिया गांव निवासी शाहिद व देवचरा गांव निवासी प्रदीप कुमार को दबोचा। उनके पास से 2.50 किलो अफीम, दो मोबाइल, 1250 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड के रांची से अफीम लाते हैं। यूपी के बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित अन्य प्रदेशों पंजाब हरियाणा व दिल्ली में महंगे दामों पर बेचते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय