शाओमी ला रही एक और धांंसू फोन, मिलेगी 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग
नई दिल्ली
Xiaomi आजकल अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन 5000mAh की ड्यूल सेल बैटरी टेक्नॉलजी के साथ आएगा और इसमें 120 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार शाओमी का यह फोन 80 वॉट की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। एक और लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा भी ऑफर करने वाली है।
मिलेगा कस्टम रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले
कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। इस फोन में कस्टम रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और यह नॉच-लेस एज टू एज डिजाइन वाला हो सकता है। फोन पतले बेजल्स के साथ आ सकता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

पाठको की राय