Thursday, October 22nd, 2026

शराब के नशे में रोमियाे बने दो सिपाही, लड़की को छेड़ा 

 बरेली 
एंटी रोमियो का अभियान चलाने वाली पुलिस के सिपाही खुद रोमियो बन गये। लड़की को देखकर छेड़ने लगे। उस पर कमेंट किया। दरोगा ने टोका तो भड़क गये। बोले वर्दी का रौब मत दिखाओं हम भी वर्दी वाले हैं। काफी नोकझोंक होने पर वहां हंगामा हो गया। सिपाहियों ने दरोगा को हेडफोन मोबाइल छीन लिया। सिपाहियों को थाने लगा गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई है।

बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही जगदीश और निकुंज शुक्रवार देर रात पीलीभीत बाईपास पर बाइक से घूम रहे थे। सुरेश शर्मा नगर के पास एक होटल में उन्होंने खाना खाया। चौराहे से आगे डेंटल कालेज को जाने वाले रोड की ओर से आटो से जा रही एक लड़की को देखकर सीटी मारने लगे। उस पर कमेंट करने लगे। चौकी इंचार्ज जगतपुर अनिल कुमार ने सिविल ड्रेस में सिपाहियों को रोक लिया। पूछा कि लड़की से अभद्रता क्यों कर रहे थे। जिस पर दोनों सिपाही दरोगा पर ऐंठ गये। बोले हम भी पुलिस से हैं। बिथरी थाने में पोस्टिंग है। दरोगा ने कहा कि पुलिस में हो तो लड़की छेड़ोगे। मामला बढ़ने पर दोनों सिपाहियों ने दारोगा का मोबाइल छीन लिया, हेडफोन तोड़ दिया। विवाद बढ़ता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। पीरआवी पहुंची। दोनों सिपाहियों ने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया।

 

#दो सिपाही

Source : Agency

पाठको की राय