Monday, October 19th, 2026

शरद पूर्णिमा 2021 के दिन इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

 नई दिल्ली 
 शरद पूर्णिमा आज 19 अक्टूबर, मंगलवार को है। पंचांग भेद होने के कारण कुछ जगहों पर शरद पूर्णिमा कल 20 अक्टूबर को भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए शरद पूर्णिमा के दिन किन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा-


1. मेष- शरद पूर्णिमा का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

2. कन्या- कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी। कारोबारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से पैसों का लेन-देन होता रहेगा।

3. धनु- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफे के योग बनेंगे। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के बॉस प्रसन्न रहेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

 

#शरद पूर्णिमा

Source : Agency

पाठको की राय