Wednesday, October 21st, 2026

शरद पवार ने कहा- दिल्ली में सरकार के बेहतर प्रदर्शन का आप को पंजाब में मिला फायदा

नई दिल्ली
भारतीय जनत पार्टी ने जिस तरह से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत दर्ज की उसके बाद एक बार फिर से पार्टी चारो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को पंजाब में हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी को यहां सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि हर किसी को चौंकाते हुए आम आदमी पार्टी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 92 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है। शरद पवार ने कहा कि पंजाब में चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सरकार के बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिला है।
 
पंजाब में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शरद पवार ने कहा कि पंजाब के किसानों में गुस्सा था जोकि चुनाव के नतीजों में सामने आया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को यहां हराया है और नई पार्टी को मौका दिया है। बता दें कि भाजपा को पंजाब में सिर्फ 2 सीट तो कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज करके आम आदमी पार्टी यहां सरकार का गठन करने जा रही है। पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है।

 

#शरद पवार

Source : Agency

पाठको की राय