Tuesday, October 20th, 2026

शंकर नगर पानी टंकी से पानी सप्लाई 20 की शाम और 21 की सुबह रहेगा प्रभावित

रायपुर

शंकर नगर स्थित ओव्हर हेड टैंक में लगे इनलेट पाइप का डक्ट फूट गया है। जिस वजह से टंकी से पानी का लगातार लीकेज हो रहा है। इसका अब मरम्मत किया जाएगा। रायपुर नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद ने बताया कि इस टंकी से 20 दिसम्बर की सुबह पेयजल सप्लाई के बाद मरम्मत किया जाएगा। जिसके कारण इस टंकी से जुड़े क्षेत्र में 20 दिसम्बर की शाम को तथा अगले दिन 21 दिसम्बर की सुबह पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा। इस दौरान शहर की बाकी टँकीयों की सप्लाई पूर्व की तरह सुचारू रहेगी।

 

#शंकर नगर पानी

Source : Agency

पाठको की राय