वसीम रिजवी पर रेप का आरोप, ड्राइवर की पत्नी ने थाने में दी तहरीर
लखनऊ
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर उन्हीं के ड्राइवर की पत्नी ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सहादतगंज थाने में तहरीर देते हुए रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया।
वहीं महिला के पति का कहना है कि जब उसने इस बारे में वसीम रिजवी से बात की तो उन्होंने उसे पीटा और नौकरी से निकाल दिया। इसके साथ ही जिस मकान में वे रहते थे वो भी खाली करा लिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी उसके ड्राइवर पति को ड्यूटी पर बाहर भेज देते थे। पति की गैरहाजिरी में उसके साथ रेप करते थे। इस दौरान रिजवी ने कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे। इनके आधार पर वह उसे धमकी देते थे। जब कभी महिला विरोध करती थी उसे धमकी देकर चुप करा देते थे। अंत में परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पाठको की राय