Monday, October 19th, 2026

वन मंत्री डॉ. शाह ने की विकास कार्यों की समीक्षा

भोपाल

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि हम सभी को जन-कल्याणकारी कार्यों को करने मिलने वाले अवसर को पूरी निष्ठा और शिद्दत से अंजाम तक पहुँचाए। वन मंत्री डॉ. शाह प्रभार के जिला सतना में गुरूवार को विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि परियोजना कार्यों में होने वाले विलम्ब से सामग्री की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है और आमजनों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ यथा समय नहीं मिल पाता है। उन्होंने हिदायत दी कि जिले की परियोजना और विकास कार्यों को तय समयावधि में पूरा किया जाए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

#विकास कार्यों की समीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय