Friday, October 23rd, 2026

ललन सिंह ने लालू यादव को बताया नॉन रेजिडेंट बिहारी, कहा- साइबेरियन पक्षी की तरह आते हैं

 पटना

बिहार की दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आने के अगले दिन लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली लौट गए हैं। हालांकि उनके जाने के बाद बिहार में सियायत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू फैमिली पर जमकर हमला बोला है।

ललन सिंह ने कहा कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। यह तो होना ही था। वे लोग बिहार में कब रहते हैं। बाढ़ आती है तो तब वे बिहार से बाहर रहते हैं, कोरोना महामारी के समय पर भी लालू फैमिली दिल्ली में थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आया तो प्रचार करने आ गए और चुनाव खत्म होते ही, हार गए तो दिल्ली वापस चले गए।

तंज कसते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लालू फैमिली नॉन रेजिडेंट बिहारी है। नीतीश कुमार पूरे बिहार की चिंता करते हैं जबकि लालू यादव अपना घर भरने की चिंता करते हैं। उन्होंने लालू परिवार की तुलना साइबेरियन पक्षी से करते हुए कहा कि जैसे ठंड के मौसम में साइबेरियन पक्षी भारत आते हैं और ठंड के जाते ही वापस चले जाते हैं उसी तरह लालू परिवार है।

 

#ललन सिंह ने लालू यादव

Source : Agency

पाठको की राय