Tuesday, October 20th, 2026

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा

 नई दिल्ली
 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है। तेल कंपनियों ने नवरात्रि (Navratri 2022) के लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से दिल्ली (Delhi Petrol Diesel Price Today) में एक लीटर पेट्रोल के लिए अब 103.41 रुपये का भुगतान करना होगा। इससे पहले कल यानी शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में इजाफा किया गया था।
 

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के आने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे की वृद्धि हुई है। बता दें, शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था।

 

 

#पेट्रोल और डीजल

Source : Agency

पाठको की राय