रिएन्यूएबल एनर्जी पर तीन दिवसीय वर्कशॉप प्रारंभ
( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । विकास की तेज रफ्तार में लगातार कम होते प्राकृतिक संसाधनों के कारण ऊर्जा के परंपरागत स्रोत खत्म होते जा रहे हैं ।
ऐसे में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत की पहचान और उनका उपयोग अधिक बढ़ाने की जरूरत है । वैकल्पिक ऊर्जा के नए स्रोत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अर्थ जर्नलिस्ट नेटवर्क की ओर से नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा ( रिएन्यूएबल एनर्जी ) के विषय पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन आज से शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहे इस आयोजन में विषय विशेषज्ञ देश के विभिन्न राज्यों से आए मीडिया कर्मियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे ।
यह वर्कशॉप 17 जुलाई तक आयोजित होगी जिसमें उत्तरप्रदेश शासन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि रिएन्युबल एनर्जी के बारे में विस्तार से बताएंगे ।
इस वर्कशॉप का शुभारंभ 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अर्थ जर्नलिज्म नेटवर्क से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार जायदीप गुप्त के स्वागत भाषण से हुआ ।
इसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी अपना परिचय दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम शुक्ला और सुश्री नम्रता वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार प्रकट किए ।
भारत में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में वसुधा फाउंडेशन की देब्रती डे का प्रस्तुतीकरण प्रभावी रहा ।
कृषि में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर उत्तर प्रदेश शासन के कृषि विभाग के सचिव राज शेखर अपनी बात रखी। इसी सत्र में काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायरमेंट एंड वाटर की ओर से दिशा अग्रवाल अपने विचार प्रकट किए ।
इसके बाद मोबाइल जर्नलिज्म पर बातचीत हुई ।
सत्र के दूसरे दिन 15 जुलाई को क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। अगले दिन 16 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकार जायदीप गुप्त , संशय विश्वास , मेनो वर्षाओ, सुधीर मिश्रा , नवीन मिश्रा , आरुषि तंवर प्रतिभागियों से नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के विषय पर बेहतर स्टोरी कैसे की जाए ?
इस बारे में बात करेंगे ।
इसके साथ ही मोबाइल जनरलिज्म पर भी चर्चा होगी।
इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रति मीडिया प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं उनमें स्नेहा रिछारिया , प्रभात कुमार , मुकुल चव्हाण , शैलेश श्रीवास्तव , आदित्य कुमार , रामजी मिश्रा , वर्षा सिंह , मनीष चंद्र मिश्र , राजीव त्यागी , सुमित यादव , तेज भारद्वाज , ऐश्वर्या त्रिपाठी , विशाल शुक्ला , सन्नी प्रताप , सिद्धांत सारंग , जिज्ञासा मिश्रा, तजीन पठान , रचना वर्मा , लांगजाम मीना देवी
प्रमुख हैं ।

पाठको की राय