राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर, करीबियों संग ताजा करेंगे बचपन की यादें
कानपुर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आज कानपुर पहुंच रहे हैं। शाम 5 बजे से वे शहर के अपने 32 करीबियों से मुलाकात करेंगे और हालचाल जानेंगे। कई करीबियों के साथ बचपन की याद ताजा करेंगे। राष्ट्रपति से आरएसएस के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्र जीत सिंह, प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, विभाग संघचालक डा. श्याम बाबू गुप्ता व प्रांत सहकार्यवाह भवानी भीख मिलने जाएंगे।
पुराने सहयोगी डा. प्रताप नारायण दीक्षित राष्ट्रपति से मिलने और हाल चाल जानने को आतुर हैं तो डा. पीएन वाजपेयी और जया मिश्रा भी उनसे मुलाकात करेंगी। भाजपा नेता आनंद राजपाल, इंद्र गुज्जर, अनुराग, आनसंद कुमार, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनोद अग्रवाल, डॉ. सरस्वती अग्रवाल समेत 32 लोग राष्ट्रपति से मिलेंगे। पूर्व सांसद देवीबख्श सिंह भी उनसे मिलेंगे। इसके साथ ही परौंख, कल्याणपुर और जालौन के भी कई लोग राष्ट्रपति से मिलेंगे।
हेलीपैड पुलिस के घेरे में, सेफ हाउस की जांच
राष्ट्रपति के आगमन से पहले मेहरबान सिंह का पुरवा में हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। हेलीपैड के बगल में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में सेफ हाउस बनेगा। राष्ट्रपति बुधवार को मेहबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर मर्दनपुरवा चौकी के पास हेलीपैड बना है, जहां मंगलवार को गेरू और गोबर से लिपाई होती रही। जलकल की टीम ने टैंकर से आसपास पानी का छिड़काव कराया।

पाठको की राय