Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में ध्वज फहराया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में ध्वज फहराया। राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर अधिकारी और कर्मचारियों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। राजभवन परिसर के बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के परिसहाय द्वय अभिनव चौकसे, अतुल शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा सहित राजभवन के सभी विभाग, सुरक्षाबल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

#राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Source : Agency

पाठको की राय