Sunday, October 25th, 2026

राज्य शासन द्वारा 37 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

भोपाल

राज्य शासन द्वारा निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से आम निर्वाचन संपन्न होने और नवीन परिषद के कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों और कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये 37 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त किये गये हैं। नगरीय निकाय झाबुआ, अलीराजपुर, मंडला, डिण्डोरी और शहडोल में संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय छनेरा, सैलाना, सारणी, थांदला, पेटलावद, जोबट, चंद्रशेखर आजाद नगर, भीकनगाँव, मंडलेश्वर, नेपानगर, जुन्नारदेव, पांढुर्ना, सौंसर, लखनादौन, निवास, बिछिया, नैनपुर, शहपुरा, बैहर, जयसिंह नगर, कौतमा और पाली में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय आठनेर, चिचौली, रानापुर, महेश्वर, दमुआ, हर्रई, मोहगांव, बम्हनी बंजर, बुढार और बिजुरी में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिये कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

 

 

#प्रशासक नियुक्त

Source : Agency

पाठको की राय