Monday, October 26th, 2026

राजभवन देखने उमड़ा जन सैलाब

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर राजभवन खुलने के दूसरे दिन भारी जन समूह राजभवन देखने आया। राजभवन के अवलोकन के लिए लोग परिवार और समूह में पहुँचे। उन्होंने राजभवन में की गयी रोशनी, स्वाधीनता आन्दोलन के वीर, वीरांगनाओं की चित्र प्रदर्शनी, बैंक्वेट हॉल, दरबार हॉल, पंचतंत्र वन और सांदीपनि सभागार में स्थित कला दीर्घा इत्यादि स्थानों का अवलोकन किया। राजभवन में प्रवेश को लेकर स्त्री-पुरूष, बच्चों-युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। वे धैर्य के साथ लंबी कतार में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा करते दिखे। सभी स्थानों पर सेल्फी और फोटो खींचने को लेकर सैलानियों में भारी आकर्षण और उत्साह दिखाई दिया।

 

#राजभवन

Source : Agency

पाठको की राय