Friday, October 23rd, 2026

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, मीडिया को धमकी वाले बयान पर दी सफाई 

नई दिल्ली
किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। टिकैट ने कहा कि सरकार मीडिया से कहती है कि वह किसानों से बात करने के लिए तैयार है जबकि किसान बात नहीं कर रहे हैं। सरकार अपनी शर्त पर बात करना चाहती है, ऐसी बातचीत में किसान हिस्सा नहीं लेंगे। सरकार कह चुकी है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, इसका मतलब है कि उन्होंने पहले ही इसे तैयार कर लिया है और किसान से चाहते हैं कि वह बस इस कानून पर अपने हस्ताक्षर कर दें। 

इसके साथ ही राकेश टिकैत ने मीडिया को लेकर अपने बयान पर सफाई दी। टिकैत ने कहा कि मैंने कल कुछ कहा था उसका गलत मतलब निकाला गया है। दरअसल मैंने कहा था कि हमारा अगला टार्गेट मीडिया हाउस हैं। हमने मीडिया के खिलाफ कभी भी कुछ नहीं कहा है। सरकार को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए टिकैत ने कहा कि अगर सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो हम हर राज्य को राजधानी दिल्ली बना देंगे। जो भी राज्य किसानों का साथ नहीं देगा उसे दिल्ली बनाने में हमे समय नहीं लगेगा। यही नहीं टिकैत ने कहा कि अगर यह आंदोलन विफल हुआ तो देश में कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो पाएगा। 

 

#राकेश टिकैत

Source : Agency

पाठको की राय