Friday, October 23rd, 2026

यौन शोषण का केस वापस न लेने पर एमडी छात्रा को भविष्य खराब करने की धमकी

 लखनऊ 
लखनऊ केजीएमयू फार्माकोलॉजी विभाग में एमडी छात्रा का यौन शोषण का मामला फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित छात्रा पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। छात्रा का भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। विशाखा कमेटी की जांच एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई है। डरी-सहमी छात्रा ने शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति को पत्र भेजकर दर्द बयां की है। इंसाफ की गुहार लगाई है।

फार्माकोलॉजी विभाग में एमडी की छात्रा ने पिछले साल प्रवेश लिया था। आरोप हैं कि एक रिसर्च एसोसिएट ने छात्रा को कमरे में बुलाया। यौन शोषण की कोशिश की। सबसे पहले पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की। मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर केजीएमयू में विशाख कमेटी गठित हुई। पीड़िता ने कुलपति को पत्र लिखकर फारियाद की है। पत्र में पीड़िता ने कहा है कि नियमानुसार तीन महीने में विशाखा कमेटी को जांच पूरी करनी चाहिए। एक साल बीतने को है। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई। जांच की प्रति भी मुझे मुहैया नहीं कराई गई। यही नहीं विभाग के शिक्षक मिलकर परेशान कर रहे हैं। इसी माह एमडी की परीक्षाएं हैं। जिसमें फेल करने की धमकी दी जा रही है।

 

#यौन शोषण का केस

Source : Agency

पाठको की राय