ये आदत अगर बंद करदोगे तो कभी नहीं होगी पेट में प्रॉब्लम
मौजूदा दौर में पेट में खलबली, दर्द, चुभन, कब्ज, एसिडिटी, डाइटेशन, अनहेल्दी गट यानी आंत का खराब होना आम बात है। पेट की समस्या से हर 10 में से एक व्यक्ति ग्रसित होता है जिसकी कई वजह हो सकती हैं। बहुत से लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा करने से आप किसी बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। इन सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स को लेकर हाल ही में होम्योपैथी डॉक्टर शिखा गोयल ने एक पोस्ट किया है। शिखा न सिर्फ एक होम्योपैथी डॉक्टर हैं बल्कि वे एक न्यूट्रिशनिस्ट कंसल्टेंट और स्ट्रेस काउंसलर भी हैं। उन्होंने अस्वस्थ्य आंत और पेट की समस्याओं का मेजर फैक्टर मॉर्डन लाइफस्टाइल को बताया है। आइए जानते हैं पेट संबंधी सम्याओं के क्या हैं कारण और कैसे करें इनका निवारण...
डॉक्टर शिखा के अनुसार, आधुनिक जीवनशैली की वजह से भी तमाम लोग कई तरह की हेल्थ कंडीशन का सामना करते हैं। इन समस्याओं के पीछे हमारी कुछ अपनी आदतहैं जिनका जिक्र नीचे किया गया है।
शरीर में पानी की अपर्याप्त मात्रा या कहें कम पानी पीना (Drinking less water)
पर्याप्त नींद न लेना या नींद की कमी (Lack of sleep)
एक्सरसाइज न करना या कहें कि फिजिकली तौर पर एक्टिव न होना या व्यायाम की कमी (Lack of exercise)
तनाव लेना (Stress)
धूम्रपान की लत लग जाना (cigarette smoking)
शराब का सेवन (Alcohol)
एंटीबायोटिक्स का लंबे समय तक उपयोग (Prolonged use of antibiotics)
आहार में प्रीबायोटिक भोजन की कमी (Lack of prebiotic food)
अनहेल्दी गट के बारे में समझिए डॉक्टर की सलाह
प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ क्या हैं?
बहुत से लोग प्रीबायोटिक (Prebiotic) के बारे में नहीं जानते हैं, लिहाजा न्यूट्रिशनिस्ट शिखा ने इस डाइट के बारे में भी जानकारी दी है। डॉ. के अनुसार, प्रीबायोटिक हमारे भोजन में मौजूद कंपोनेंट्स यानी घटक हैं जो हमारी आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं और बेहतर तरीके से मील को डाइजेस्ट करने में मदद करते हैं।
असंतुलित आहार (Imbalanced diet)
हेल्थ काउंसर शिखा ने पेट और आंत की समस्याओं का एक और बड़ा कारण बताया है, वो है- असंतुलित आहार यानी एक संतुलित भोजन न करना। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप डेली अपनी थाली में सभी खाद्य समूहों यानी पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं लेते हैं तो पेट और आंत की समस्याओं से बुरी तरह से जूझते हैं। वहीं, शोध में भी ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि हमारी बुरी आदतों की वजह से ही आंत और पेट खराब होता है। लिहाजा आपको अपने रूटीन में शरीर के लिए जरूरी सभी न्यूट्रिशन से भरपूर एक बैलेंस डाइट की जरूरत होती है।
अब अगर आप इन सामान्य समस्याओं का उपचार खोज रहे हैं जो ऊपर दी गई आदतों में सुधार करें।
डेली 7-8 घंटे की नींद लें।
संतुलित आहार करें जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो और कार्ब कम। साथ ही बाकी दूसरे जरूरी पोषक तत्व जिनमें अमीनो एसिड, विटामिन सी, फाइबर शामिल हो।
डेली 30 से 45 मिनट का वर्कआउट करें। अगर आप एक्सरसाइज करने में सक्षम नहीं हैं, तो रोज पार्क में 30 मिनट की वॉक करें। खाने के बाद हमेशा 20 मिनट टहलें।
खूब सारा पानी पिएं और हाईड्रेट रहने के लिए फलों का सेवन करें।
डेली डाइट में दाल और पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
धूम्रपान का सेवन जितनी जल्दी हो सके बंद कर दें।

पाठको की राय