Thursday, October 22nd, 2026

यूपी में थमी कोरोना की रफ्तार, प‍िछले 24 घंटों में 7735 नए केस, 172 लोगों की मौत 

लखनऊ
उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में प‍िछले 24 घंटों में 7735 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 172 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ में भी कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 15,34,176 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,06,276 है, जबकि अब तक कुल 18,760 लोगों की जान जा चुकी है।


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 4,62,00,000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 1,60,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगभग 8,00,000 से ज्यादा वैक्सीन दे चुके हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि जिस तरह से कहा जा रहा था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच उत्तर प्रदेश में एक लाख कोरोना के मामले प्रतिदिन आएंगे। आज 7,700 के आसपास पॉजिटिव मामले आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिन के अंदर 2,04,000 सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है।
 

 

#कोरोना की रफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय