Wednesday, October 21st, 2026

यूपी में कोरोना काल से पहले का लौटा दौर, नाइट कर्फ्यू भी पूरी तरह खत्म; पहले की तरह आ-जा सकेंगे

 लखनऊ 
यूपी सरकार ने यूपी में जारी नाइट कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला लिया है। रक्षाबंधन से यूपी पूरी तरह से अनलॉक हो गया था, लेकिन यूपी में रात्रि 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी था, जिसे बुधवार को खत्म कर दिया गया है। आपको बता दें कि 11 अगस्त को यूपी सरकार ने शनिवार की साप्ताहिक बंदी को भी समाप्त कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में केवल सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी गई थी। रक्षाबंधन से सीएम योगी ने रविवार की साप्ताहिक बंदी को भी समाप्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद से प्रदेश पूरी तरह से अनलॉक हो गया था। यूपी में केवल रात्रि 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी था, बुधवार को इसे भी खत्म कर दिया गया है।

सावधानी-सतर्कता जरूरी, लापरवाही पड़ेगी भारी
यूपी में नाइट कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही सावधानी बरतने के भी आदेश जारी किए गए हैं। यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी में बेहतर होते हालात के बीच कुछ राज्यों में कोविड के मामले बढ़े हैं। इसको लेकर हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता हो या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन के लिए फिर से जागरूक किया जाना जरूरी है। 

 

#नाइट कर्फ्यू

Source : Agency

पाठको की राय