Tuesday, October 20th, 2026

यूपी चुनाव: भाजपा घोषणा पत्र के लिए आप भी भेज सकते हैं सुझाव

लखनऊ

यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। एक दूसरे दल के नेताओं को अपने साथ जोड़ने के अलावा सभी पार्टियों में रणनीति तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है। प्रदेश के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गठित घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक आयोजित की गई।

घोषणा पत्र के संबंध में अपने सुझाव देने के लिए इच्छुक कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 8737032031 या ईमेल [email protected] पर अपने सुझाव दे सकता है। इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित डा. पुष्कर मिश्रा के कार्यालय में भी अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। समिति में राज्यसभा सांसद बृजलाल को उपाध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा, विजयपाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, कांता कर्दम, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, सीमा द्विवेदी तथा पुष्कर मिश्रा को भी सदस्य नामित किया गया है। समिति की अगली बैठक 04 दिसंबर को होगी।

 

#यूपी चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय