Thursday, October 22nd, 2026

मोहम्मद सिराज की गलती से भारत ने गंवाए लगातार दो रिव्यू, वसीम जाफर ने बताया डीआरएस का नया नाम

 नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लिश टीम के नाम रहा और भारत को 364 रनों पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। सिराज ने भारत की तरफ से दो विकेट झटके और शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, सिराज की गलती के चलते टीम इंडिया को लगातार दो रिव्यू गंवाने पड़े। जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय तेज गेंदबाज को ट्रोल करते हुए डीआरएस का नया नाम सिराज पर रख दिया है। 

 

#मोहम्मद सिराज

Source : Agency

पाठको की राय