Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने युवोदय रथ को रायपुर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जगदलपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंन्द्र मीणा सहित  अन्य  जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय