मेडिकल कॉलेज रैगिंग के बाद एक सप्ताह के लिए बंद, हॉस्टल भी खाली कराए गए
सहारनपुर
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के साथ मारपीट की। घायलों ने मारपीट की सूचना कॉलेज प्राचार्य को देते हुए सरसावा थाने में 18 छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों छात्रों का मेडिकल कराया। वहीं, रैंगिग की घटना के बाद प्राचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी ने देर शाम बड़ा फैसला लेते हुए मेडिकल कालेज परिसर के हॉस्टल खाली कराने और सात दिन के लिए कालेज में पढ़ाई पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए।
मामला अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का है। कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र सुहैब निवासी मीरापुर और आकिब निवासी अम्बा विहार कालोनी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। बुधवार को वह साथियों समेत ग्राउंड में वॉलीबॉल खेल रहे थे। तभी सीनियर छात्रों ने उन्हें खेलने से मना किया। जूनियर छात्रों ने विरोध किया तो इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय तो दोनों ओर से छात्रों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि करीब रात नौ बजे से अलसुबह चार बजे तक सीनियर छात्र हाथों में हथियार लेकर हॉस्टल में घुस गए। पीड़ितों को खोजते रहे। इसी बीच पीड़ितों ने इसकी सूचना रात में ही कॉलेज प्राचार्य को फोन से सूचित कर दिया। प्राचार्य ने तुरंत ही वार्डन को भेज दिया।

पाठको की राय