Tuesday, October 20th, 2026

मुस्लिम महिलाओं ने हैदराबाद में बंद करवाई दुकानें

हैदराबाद
 30 साल पहले आज ही दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने बाबरी मस्जिद के ढांचे को कार सेवकों ने ढहा दिया था। हिंदू संगठन जहां इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मना रहे हैं, वहीं बाबरी कमेटी विरोध प्रदर्शन करती रही है। ताजा खबर हैदराबाद से है। यहां कुछ मुस्लिम महिलाओं बुरका पहनकर सड़कों पर उतरी और बाबरी विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटनाक्रम सैदाबाद इलाके का है। इन महिलाओं ने मुसलमानों से अपील की कि वे अपनी दुकानें बंद कर दें और बाबरी मस्जिद विध्वंस का विरोध करने के लिए अपने घरों पर काले झंडे लगाएं। महिलाओं ने कहा, वे बाबरी मस्जिद को फिर से बनाने का संकल्प लेने के लिए एकत्र हुई हैं।

 

#मुस्लिम महिलाओं

Source : Agency

पाठको की राय